Home Breaking News Virat-Djokovic: ‘जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..’, विराट कोहली ने अपने नए ‘खास’ दोस्त का किस्सा सुनाया

Virat-Djokovic: ‘जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..’, विराट कोहली ने अपने नए ‘खास’ दोस्त का किस्सा सुनाया

0
Virat-Djokovic: ‘जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..’, विराट कोहली ने अपने नए ‘खास’ दोस्त का किस्सा सुनाया

[ad_1]

Virat Kohli on friendship with Novak Djokovic, Virat special friend Djokovic 50th ODI Century Instagram story

विराट कोहली और जोकोविच
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम में फिर से शामिल होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गत ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 चैंपियन नोवाक जोकोविच के बारे में कई दिलचस्प कहानियां सुनाई हैं। दरअसल, रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले विराट से दोस्ती का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनके और विराट के बीच मैसेज में बातचीत होती रहती है।

अब विराट ने भी अपने नए खास दोस्त और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी को लेकर बातचीत की है। क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक कोहली शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 खेलने के लिए इंदौर आने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। उन्हें कल मुंबई हवाई अड्डे पर पपराजी ने अपनी शानदार कार से बाहर निकलते हुए देखा स्पॉट किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here