[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आसान सी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और खूंखार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. वहीं, अर्शदीप सिंह ने मुकाबले में 3 विकेट लिए. लेकिन इन तीनों में किसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं दिया गया.
दरअसल, दूसरे टी20 में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया. उन्होंने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट लिए. लेकिन उन्होंने जिस इकॉनमी के साथ गेंदबाजी की वह कमाल का था. अक्षर ने 4 ओवर डालते हुए सिर्फ 4.20 की इकॉनमी रेट से रन दिए. अक्षर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए. सिर्फ 1 वाइड फेंका.
जब सचिन तेंदुलकर ने गावस्कर, कपिल देव और सहवाग को दिखाया आईना, बोले- ब्लैंक चेक मिल रहा था, फिर…
पहले टी20 में भी अक्षर ने कुछ इसी तरह की गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहले मैच में 4 ओवर डालते हुए 2 विकेट लिए थे. लेकिन उनकी इकॉनमी वहां 5.80 का रहा था. बता दें कि अक्षर ने अब ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. इससे पहले टी20 फॉर्मेट में सिर्फ रवींद्र जडेजा 200 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
ईशान किशन के ब्रेक लेने पर भड़के पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- रोहित- विराट ने तो कभी…
अक्षर पटेल के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 52 मैचों में कुल 49 विकेट लिए हैं. अक्षर कभी कभी बल्लेबाजी से भी कमाल करते हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब कर 52 मैचों में 361 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 65 का रहा है और स्ट्राइक रेट करीब 144 का. आईपीएल में अक्षर पटेल 136 मैचों में 112 विकेट ले चुके हैं. एक पचासा भी जड़ चुके हैं.
.
Tags: Arshdeep Singh, Axar patel, Shivam Dube, Team india, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : January 15, 2024, 11:48 IST
[ad_2]
Source link