[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को चुनने वाली सेलेक्शन कमेटी में बदलाव होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए बाकायदा विज्ञापन जारी किया है. मौजूदा चयन समिति में 5 सदस्य हैं. अजित आगरकर चयन समिति के अध्यक्ष हैं. टीम के चार अन्य सदस्य सलिल अंकोला, शिवसुंदर दास, एस. शरथ और सुब्रतो बनर्जी हैं.
बीसीसीआई ने चयन समिति के सदस्य के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट में जॉब निकाली है. यह जॉब एक सदस्य की है. हालांकि, बोर्ड ने यह नहीं बताया है कि मौजूदा चयन समिति का वह कौन सदस्य है, जिसकी जगह नया चयनकर्ता आएगा.
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक चयन समिति में हर जोन का एक सदस्य होता है. लेकिन अभी इस सेलेक्शन कमेटी में वेस्ट जोन से दो सदस्य अजित आगरकर और सलिल अंकोला हैं. जबकि नॉर्थ जोन से कोई सदस्य नहीं हैं. शिवसुंदर दास, एस. शरथ और सुब्रतो बनर्जी क्रमश: ईस्ट, साउथ और सेंट्रल जोन के सदस्य हैं.
.
Tags: Ajit Agarkar, BCCI, Indian Cricket Team, Team india
FIRST PUBLISHED : January 15, 2024, 16:36 IST
[ad_2]
Source link