[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World cup) के कुछ दिन बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना था. हारिस रऊफ ने इस सीरीज में खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद वह बीबीएल में खेलते नजर आए थे. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रऊफ अपनी लगातार हो रही आलोचना से परेशान हैं और जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.
पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज और चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने कुछ दिन पहले हारिस रऊफ को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह टी20 लीग्स की जगह अपने देश को तरजीह दें. geosuper.tv की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हारिस ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है. उनकी फैमिली भी उन्हें लगातार मनाने का प्रयास कर रही है लेकिन रऊफ इसके लिए तैयार नहीं है.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच दरार? इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे फोटो!
इससे ऐसा समझा जा सकता है कि वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. टी20 लीग में प्राथमिकता देने के कारण पाकिस्तान में हो रही लगातार किरकिरी के कारण भी वो परेशान हैं. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि वो संन्यास का ऐलान करते हैं या नहीं.
18 साल के खिलाड़ी ने किया लारा वाला कारनामा, ठोक डाले 404 रन, टीम ने बनाए 890 रन
30 साल के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने करियर में अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है और एक विकेट लिया है. दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वे टेस्ट में सिर्फ 13 ओवर गेंदबाजी करके चोटिल हो गए थे. इसके बाद फिर वो कभी टेस्ट में नजर नहीं आए. वहीं रऊफ ने 37 वनडे में 69 तो 64 टी20 इंटरनेशनल में 83 विकेट झटके हैं.
.
Tags: Haris Rauf, Pakistan cricket team, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : January 15, 2024, 19:28 IST
[ad_2]
Source link