Home Sports वह भारत का सबसे इंपॉर्टेंट प्लेयर… 3 महीने से बाहर चल रहे क्रिकेटर के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह

वह भारत का सबसे इंपॉर्टेंट प्लेयर… 3 महीने से बाहर चल रहे क्रिकेटर के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह

0
वह भारत का सबसे इंपॉर्टेंट प्लेयर… 3 महीने से बाहर चल रहे क्रिकेटर के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 (World Cup 2024) के लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है. युवराज सिंह ने टीम इंडिया के एक ऑलराउंडर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि वह वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में जरूर होने चाहिए. युवराज ने कहा कि उसे ज्यादा इंजरी होती है लेकिन भारतीय टीम को आने वाले समय में उसकी काफी जरूरत पड़ने वाली है.

युवराज सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा,” हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के सबसे इंपॉर्टेंट प्लेयर में से एक है. टीम इंडिया को उनकी जरूरत जरूर पड़ेगी. हां वह इंजरी से थोड़ा परेशान है लेकिन हमें उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए. हमें उनका बेस्ट परफॉर्मेंस चाहिए. कप्तानी के लिए देखें तो टीम में सूर्यकुमार यादव हैं. जो टी20 इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी कर भी चुके हैं. कप्तानी के लिए शुभमन गिल भी बेहतर हैं. जो आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं.”

18 साल के खिलाड़ी ने किया लारा वाला कारनामा, ठोक डाले 404 रन, टीम ने बनाए 890 रन

बता दें कि हार्दिक पंड्या करीब 3 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. चोट के कारण उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं दिया गया था. इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी वो बाहर हैं. वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वे वर्ल्ड कप के कई मुकाबलों से भी बाहर रहे थे.

टेस्ट में 2 भारतीय ने ठोका है तिहरा शतक, एक दिग्गज ने दो बार जमाई ट्रिपल सेंचुरी

हार्दिक पंड्या ने अब तक भारत के लिए कुल 92 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 1348 निकले हैं. उनका उच्चतम स्कोर 71 का रहा है. औसत करीब 25 का रहा है. वहीं, गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 92 मैचों की 82 इनिंग्स में कुल 73 विकेट लिए हैं. अब तक वह किसी मैच में 5 विकेट नहीं ले सके हैं.

Tags: Hardik Pandya, T20 World Cup, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here