[ad_1]
नई दिल्ली. कर्नाटक और मुंबई के बीच खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल मैच में प्रखर चतुर्वेदी नाम के एक क्रिकेटर ने गजब का कारनामा किया है. उन्होंने 638 गेंदों में 404 रनों की पारी खेल डाली है. प्रखर चतुर्वेदी ने मुंबई के खिलाफ यह कारनामा किया है. उनकी इस पारी की मदद से कर्नाटक की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 890 रन बनाए.
कर्नाटक ने शिमोगा में खेले गए मैच में मुंबई के खिलाफ पहली पारी में 890 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.प्रखर ने 638 गेंदों में कुल 404 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 46 चौके और 3 छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट करीब 63 के आस पास का रहा. बता दें कि वह कूच बिहार ट्रॉफी में वह 400 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले किसी खिलाड़ी ने 400 रन नहीं बनाए थे.
ब्रायन लारा के नाम 500 रन
क्रिकेट में बड़े स्कोर की जब भी बात आती है तो वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा के नाम आता है. लारा टेस्ट मैच की एक पारी में 400 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 रन का स्कोर भी दर्ज है. ब्रायन लारा ने 1994 में काउंटी क्रिकेट में डरहम के खिलाफ 501 रनों की पारी खेली थी. लारा ने इस पारी में 62 चौके और 10 छक्के लगाए थे.

राहुल द्रविड़ के बेटे ने भी किया कमाल
कर्नाटक और मुंबई के बीच खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी मैच का राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) भी हिस्सा थे. उन्होंने कर्नाटक के लिए 22 रन की पारी खेली और 19 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी झटके. इस चार दिवसीय मुकाबले में दो ही पारियां हुई. कर्नाटक के 890 रन बनाए तो मुंबई की टीम ने 380 रन का स्कोर बनाया. मुकाबला ड्रॉ रहा.
युवराज ने खेली थी 358 रन की पारी
कूच बिहार ट्रॉफी युवा क्रिकेटरों के लिए अहम टूर्नामेंट है. इसमें 4 दिवसीय मुकाबले होते हैं. रणजी ट्रॉफी से पहले यही ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें युवा क्रिकेटरों को फर्स्टक्लास क्रिकेट का गुर दिखाने का मौका मिलता है. सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर कूच बिहार ट्रॉफी में अपना जलवा दिखा चुके हैं. युवराज सिंह ने साल 2000 में खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में 358 रन की पारी खेली थी. प्रखर ने अब युवराज का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
.
Tags: Brian Lara, Cooch Behar
FIRST PUBLISHED : January 15, 2024, 15:49 IST
[ad_2]
Source link