[ad_1]

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत।
– फोटो : twitter
विस्तार
पंजाब सतर्कता ब्यूरो यानी विजिलेंस विभाग द्वारा शुरू की गई जांच अब ईडी द्वारा वित्तीय जांच की ओर बढ़ गई है। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। यह कथित घोटाला उनके वन मंत्री के कार्यकाल के दौरान सामने आया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साधु सिंह धर्मसोत को सोमवार को जालंधर ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में चल रही जांच के लिए बुलाया था, जहां से सुनवाई होने के बाद उनकी गिरफ्तारी होने की खबर मिली है।
[ad_2]
Source link