[ad_1]

असम के सीएम
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कारण अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम ने कहा कि मैंने सभी कार्यक्रमों का एलान कांग्रेस से पहले ही कर दिया था। करीब एक माह पहले। बावजूद इसके मैंने कांग्रेस की यात्रा के कारण राज्य के ऊपरी जिलों में 18-19 जनवरी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द किया। इतने बड़े दिल वाली सरकार आपने कभी नहीं देखी होगी। हालांकि, असम सीएम का कहना है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होने में लोगों को अब शर्म आती है। बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 जनवरी को असम के शिवसागर जिले से शुरू होगी, जो असम के 17 जिलों में जाएगी और 833 किमी की यात्रा करेगी।
मैंने कांग्रेस से पहले ही कार्यक्रमों का एलान कर दिया था
असम सीएम सरमा ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मेरे कुछ कार्यक्रम आपस में मेल खा रहे थे। मैंने कांग्रेस की घोषणा से पहले ही तारीखों का एलान कर दिया था फिर भी मैंने 18 जनवरी को अपना माजुली जिले का कार्यक्रम रद्द कर दिया, जिससे हमारे कार्यक्रमों का टकराव न हो। माजुली एक छोटा जिला है, इसलिए मैं जिला प्रशासन को परेशान नहीं करना चाहता।
अमित शाह का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं
सरमा ने कहा कि 18 जनवरी और 19 जनवरी को जोरहाट और डेरगांव में मेरा राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम था, जिसे भी मैंने रद्द कर दिया। असम के ऊपरी जिलों में निर्धारित दो दिनों के सभी कार्यक्रमों को मैंने रद्द कर दिया है। सभी कार्यक्रम एक माह पहले ही घोषित कर दिए गए थे। लेकिन कांग्रेस की यात्रा के कारण मैंने सभी कार्यक्रम रद्द किए। आपको इतने बड़े दिल वाली सरकार कभी नहीं मिल सकती। वहीं, 20 जनवरी को अमित शाह के असम दौरे पर सरमा ने कहा कि अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। हम सुनिश्चित करेंगे कि शाह की यात्रा और कांग्रेस के कार्यक्रम आपस में न टकरा जाएं।
[ad_2]
Source link