Home Sports रोहित शर्मा लगातार 2 बार शून्य पर आउट हुए तो दिनेश कार्तिक बोले- इकलौता फेलियर …

रोहित शर्मा लगातार 2 बार शून्य पर आउट हुए तो दिनेश कार्तिक बोले- इकलौता फेलियर …

0
रोहित शर्मा लगातार 2 बार शून्य पर आउट हुए तो दिनेश कार्तिक बोले- इकलौता फेलियर …

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 क्रिकेट में लंबे समय के बाद वापसी की है. 14 महीने तक इस फॉर्मेट से बाहर रहने के बाद अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में चयनकर्ताओं ने उनको मौका दिया. लेकिन पहले दो टी20 में उनके बल्ले से रन नहीं निकले. पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इसके बावजूद रोहित शर्मा की तारीफ की है.

दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी20 मैच के बाद कहा, “एक कप्तान के रूप में इकलौता फेलियर. रोहित शर्मा दो बार शून्य पर आउट हुए लेकिन वह इस चीज को लेकर परेशान नहीं होंगे. वह लंबे समय के बाद इस फॉर्मेट में कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं. पहले मैच में वो रन आउट हो गए थे. दूसरे मैच में उनकी कोशिश कुछ बड़ा करने की थी. लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. लेकिन भारत ने काफी अच्छा खेला.”

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल! शाहीन अफरीदी का जोड़ीदार परेशान, कहीं संन्यास का ना कर दे ऐलान!

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बतौर कप्तान वापसी की. पहले मुकाबले में वह बिना कोई रन बनाए दूसरी गेंद पर रन आउट होकर वापस लौटे. दूसरे मुकाबले में भी पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और बिना खाता खोले लौटने पर उनको मजबूर होना पड़ा.

4 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने हो जाती है फुस्स, 27 साल से तरस रही एक जीत को

साल 2007 में रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 खेला था. जो टी20 विश्व कप 2007 का एक मुकाबला था. अब तक 150 मुकाबले खेलकर रोहित टी20 में 3853 रन बना चुके हैं.

Tags: Dinesh karthik, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here