Home Sports शिवम दुबे या हार्दिक पंड्या? वर्ल्ड कप के लिए कौन सही, जानें सुनील गावस्कर की राय

शिवम दुबे या हार्दिक पंड्या? वर्ल्ड कप के लिए कौन सही, जानें सुनील गावस्कर की राय

0
शिवम दुबे या हार्दिक पंड्या? वर्ल्ड कप के लिए कौन सही, जानें सुनील गावस्कर की राय

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया था. अफगानिस्तान की टीम इंडिया के खूंखारऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी. वह अभी हार्दिक पंड्या की जगह टीम में आए हुए हैं. लेकिन जब हार्दिक फिट हो जाएंगे तो टीम मैनेजमेंट किसे खिलाएगा? इसका जवाब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दिया.

गावस्कर ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा,” हां, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी शिवम दुबे ने इस विश्व कप साल में सेलेक्टर्स को परेशान कर दिया है. क्या हुआ अगर हार्दिक अनफिट हैं. यह तो तय है कि वर्ल्ड कप की रेस में हार्दिक काफी आगे हैं. अगर आप सभी के प्रदर्शन को इसी तरह देखोगे तो किसी भी खिलाड़ी को ड्रॉप करने में आपको संकोच करना पड़ेगा. ये काफी कठिन डिसीजन होने वाला है कि सेलेक्टर्स उन्हें पिक करेंगे या फिर ड्रॉप करेंगे.”

Ram Mandir: विराट कोहली भी जा सकते हैं 22 जनवरी को अयोध्या, मिला आमंत्रण

गावस्कर आगे बोले,” इस दो गेम के बाद शिवम दुबे खुद में काफी अच्छा महसूस कर रहे होंगे. उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया है और उन्हें टीम का भी काफी सपोर्ट मिल रहा है. अब वह अपने गेम को लेकर काफी पॉजिटिव होंगे. अब वह किसी को कॉपी नहीं करेंगे.”

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल! शाहीन अफरीदी का जोड़ीदार परेशान, कहीं संन्यास का ना कर दे ऐलान!

शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में नाबाद 63 रन की मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने इससे पहले मोहाली टी20 में भी नाबाद 60 रन बनाए थे. दोनों टी20 को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया. भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. तीसरा मुकाबला अब 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

Tags: Hardik Pandya, Shivam Dube, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here