Home Breaking News Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी कामयाबी, रिपब्लिकन उम्मीदवारी की पहली रेस जीते

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी कामयाबी, रिपब्लिकन उम्मीदवारी की पहली रेस जीते

0
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी कामयाबी, रिपब्लिकन उम्मीदवारी की पहली रेस जीते

[ad_1]

donald trump wins first republican contest of us presidential race with iowa caucuss

डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : PTI

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की पहले रेस जीत गए हैं। दरअसल 15 जनवरी को आयोवा प्रांत में रिपब्लिकन पार्टी की पहली कॉकस का आयोजन किया गया। इस कॉकस के नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है। इस जीत ने उन अनुमानों को और मजबूत कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि जो बाइडन को एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की चुनौती का ही सामना करना पड़ेगा। 

आयोवा कॉकस क्यों था अहम

आयोवा में 1600 से ज्यादा जगहों पर मतदान हुआ, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित किया गया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि डोनाल्ड ट्रंप का करीबी प्रतिद्वंदी कौन है। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली या फ्लोरिडा के गवर्नर रोन देसांतिस के दूसरे स्थान पर होने का अनुमान जताया जा रहा है। आयोवा के बाद न्यू हैंपशायर, नेवादा और दक्षिण कैरोलिना में भी कॉकस का आयोजन किया जाएगा। हालांकि पहली कॉकस होने की वजह से आयोवा पर सभी की निगाहें थी, क्योंकि यहां से मिली जीत आगे की चुनौतियों के लिए उत्साह बढ़ाएगी। साथ ही इस जीत से यह भी साफ हो गया है कि रिपब्लिकन पार्टी के मतदाता अभी भी मजबूती से ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here