Home Sports IND vs AFG: रोहित पर आखिरी मैच में भी छाए संकट के बादल, डरा देंगे आंकड़े

IND vs AFG: रोहित पर आखिरी मैच में भी छाए संकट के बादल, डरा देंगे आंकड़े

0
IND vs AFG: रोहित पर आखिरी मैच में भी छाए संकट के बादल, डरा देंगे आंकड़े

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा शुरुआती दो मुकाबलों में डक आउट हुए.
भारत ने अफगानिस्तान पर 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद छोटे प्रारूप में भारतीय टीम की कमान एक बार फिर संभाल ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी माथापच्ची के बाद हिटमैन की वापसी हुई. बतौर कप्तान हिटमैन की वापसी शानदार रही क्योंकि टीम इंडिया ने इस सीरीज का आगाज लगातार दो जीत के साथ किया. लेकिन बल्ले से रोहित शर्मा के लिए दोनों मुकाबले अच्छे साबित नहीं हुए. दोनों मुकाबलों में रोहित बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

पहले टी20 में रोहित शर्मा बदकिस्मती से रन आउट हो गए. जिसके बाद उनका गुस्से वाला रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा. वहीं, दूसरे मुकाबले में कप्तान फारुखी की पहली ही गेंद का शिकार हो गए. रोहित शर्मा के टी20 करियर में यह पहली बार था जब वे लगातार दो बार डक आउट हुए. अब दोनों टीमें तीसरे टी20 के लिए तैयार हैं जो बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लगातार दो बार शून्य पर अपना विकेट खोने के बाद रोहित शर्मा के आंकड़े चिन्नास्वामी में भी डरा देने वाले हैं. उन्होंने इस स्टेडियम पर 3 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 2 में रोहित दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.

वनडे वर्ल्ड कप में दिखाई थी प्रचंड फॉर्म

रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने टीम को शानदार तरीके से संभाला साथ ही बल्ले से भी तबाही मचाई. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ पारियां खेल 500 से अधिक रन ठोके. हालांकि, वर्ल्ड कप के बाद से हिटमैन उस अंदाज में नहीं नजर आए हैं. अब देखना होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 में रोहित शर्मा का बल्ला हल्ला बोलता है या नहीं.

VIDEO: ऋषभ पंत क्यों दर्द से कराह उठे? फैंस की बढ़ी धड़कने, IPL 2024 पर बना संशय

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है. अब टीम क्लीन स्वीप की फिराक में है. यह मुकाबला 17 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे.

Tags: IND vs AFG, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here