Home Sports IND vs AFG: रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड से 2 कदम दूर, धोनी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम पर होगा निशाना

IND vs AFG: रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड से 2 कदम दूर, धोनी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम पर होगा निशाना

0
IND vs AFG: रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड से 2 कदम दूर, धोनी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम पर होगा निशाना

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा की टीम अफगानिस्तान से 2-0 से आगे है.
भारत और अफगानिस्तान तीसरे टी20 में चिन्नास्वामी में भिड़ेंगे.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने नए साल का आगाज शानदार अंदाज में किया है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद छोटे प्रारूप में रोहित ने टीम इंडिया में वापसी की और आते ही लगातार दो जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. भले ही ये दो मुकाबले में रोहित बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन सबसे महान कप्तानों में से एक धोनी को पछाड़ने से एक कदम दूर हैं.

टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं. टी20 फॉर्मेट में रोहित टीम इंडिया के नंबर वन कप्तान बनने से महज एक कदम दूर हैं. अभी तक टी20 में सबसे ज्यादा जीत धोनी के नाम थी, लेकिन दूसरे टी20 में जीतते ही रोहित शर्मा ने उनकी बराबरी कर ली थी. अब अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 में जीत दर्ज करते ही रोहित शर्मा एमएस धोनी को पछाड़ देंगे. रोहित और धोनी ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 41 जीत दर्ज की हैं.

हिटमैन ने लिए महज 52 मुकाबले

एमएस धोनी ने 41 टी20 मैच जीतने के लिए 72 मैच लिए जबकि रोहित शर्मा ने महज 53 मैच में ही 41 जीत दर्ज कर ली हैं. अभी तक टी20 फॉर्मेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा जीत बाबर आजम, असगर अफगान और इयोन मॉर्गन के नाम दर्ज हैं. बाबर आजम ने 71 टी20 मुकाबलों में बतौर कप्तान 42 मैच जीते हैं. रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतते ही टी20 में सबसे सफल कप्तानों में बाबर आजम की बराबरी कर लेंगे.

IND vs AFG: रोहित पर आखिरी मैच में भी छाए संकट के बादल, डरा देने वाले हैं आंकड़े, क्या बन पाएंगे जीरो से हीरो?

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20I जीतने वाले खिलाड़ी

असगर अफगान- 52 मैच, 42 जीत
ईयोन मॉर्गन- 72 मैच, 42 जीत
बाबर आजम- 71 मैच, 42 जीत
एमएस धोनी- 72 मैच, 41 जीत
रोहित शर्मा- 52 मैच, 41 जीत

Tags: Babar Azam, IND vs AFG, Ms dhoni, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here