Home World Iran-Iraq Dispute: मुस्लिम देश ने दूसरे पर दाग दी मिसाइलें, राजदूत को वापस बुलाया; दुनिया पर क्या होगा असर?

Iran-Iraq Dispute: मुस्लिम देश ने दूसरे पर दाग दी मिसाइलें, राजदूत को वापस बुलाया; दुनिया पर क्या होगा असर?

0
Iran-Iraq Dispute: मुस्लिम देश ने दूसरे पर दाग दी मिसाइलें, राजदूत को वापस बुलाया; दुनिया पर क्या होगा असर?

[ad_1]

Iran Attack Iraq: ईरान और इराक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार रात ईरान ने उत्तरी इराक के इरबिल में हमला किया. इस पर इराक ने कड़ा विरोध जताते हुए ईरान से अपने राजदूत को बातचीत के लिए वापस बुला लिया. इसके साथ ही इराक ने ईरान के दूतावास के प्रभारी को भी तलब किया. 

इराक के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ‘ईरान के इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई. इराक के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ईरान का यह हमला इराक की संप्रभुत्ता का घोर उल्लंघन है और अच्छे पड़ोसी देश के सिद्धांत और अंतरराष्ट्रीय कानून के उलट है और यह क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है.’

ईरान ने दागी थीं मिसाइलें

ईरान ने सोमवार देर रात इरबिल स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के पास मिसाइलें दागी थी और दावा किया था कि उसने ईराक के अर्ध स्वायत्त कुर्दिश क्षेत्र के तहत आने वाले इरबिल में इजराइल के जासूसी मुख्यालय और उत्तरी सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाया है. 

ईरान के रेवॉल्यूशनरी गार्ड ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने सीरिया के इदलिब में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर चार मिसाइल दागी थीं और 11 बैलेस्टिक मिसाइल उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में दागी थीं, जिसका टारगेट इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद था. इराकी अधिकारियों ने इमारत के मोसाद से जुड़े होने का खंडन किया है. विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने गए कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसरुर बरजानी ने दावोस में कहा, ‘इन हमलों का कोई कारण नहीं है और न ही कोई बहाना. इन हमलों का जवाब दिया जाएगा.’

आईएस ने ली थी जिम्मेदारी

IS ने 2020 के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए एक ईरानी जनरल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को निशाना बनाकर दो आत्मघाती बम विस्फोट किए जाने की इस महीने की शुरुआत में जिम्मेदारी ली थी. रेवॉल्यूशनरी गार्ड जनरल कासिम सुलेमानी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में हुए हमले में कम से कम 84 लोगों की मौत हो गई थी और 284 अन्य लोग घायल हो गए थे. 

ईरान ने इजराइल पर दमिश्क के पड़ोस में हवाई हमले में एक बड़े अधिकारी ईरानी जनरल सैयद रजी मौसावी की हत्या करने का आरोप लगाया है. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमेरिका ने उन मिसाइल पर नजर रखी, जो उत्तरी इराक और उत्तरी सीरिया में गिरीं और इन हमलों में कोई भी अमेरिकी इंस्टिट्यूट प्रभावित या क्षतिग्रस्त नहीं हुआ. 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here