Home Breaking News Punjab: बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा, फगवाड़ा के गुरुद्वारे में रात तीन बजे की वारदात

Punjab: बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा, फगवाड़ा के गुरुद्वारे में रात तीन बजे की वारदात

0
Punjab: बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा, फगवाड़ा के गुरुद्वारे में रात तीन बजे की वारदात

[ad_1]

Man Killed at gurdwara in Phagwara on suspicion of committing sacrilege

फगवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या।
– फोटो : संवाद

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



पंजाब में जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है।

रात तीन बजे हुई वारदात

जिस निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। वारदात रात तीन बजे के करीब हुई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी मौके पर पहुंच रही हैं।

बाथरूम में तलवार से काटा

बताया जा रहा है जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति से दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला।

आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया

निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काटने के बाद खुद को गुरुघर के भीतर ही एक कमरे में बंद कर लिया है। निहंग सिंह को कमरे से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर सिख जत्थेबंदियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here