Home Breaking News Rishabh Pant: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! ऋषभ पंत ने दिए वापसी के संकेत, नेट्स पर 20 मिनट तक की बल्लेबाजी

Rishabh Pant: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! ऋषभ पंत ने दिए वापसी के संकेत, नेट्स पर 20 मिनट तक की बल्लेबाजी

0
Rishabh Pant: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! ऋषभ पंत ने दिए वापसी के संकेत, नेट्स पर 20 मिनट तक की बल्लेबाजी

[ad_1]

Rishabh Pant gave indications of comeback batted for 20 minutes in the nets Video Watch

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत
– फोटो : BCCI/X

विस्तार


भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल से पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। पंत दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से फिटनेस पर काम कर रहे हैं। पंत ने मंगलवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की नेट्स पर 20 मिनट तक बल्लेबाजी की।  अभ्यास करके अपनी बेहतर फिटनेस का एक और संकेत दिया। उन्होंने इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। पंत को विराट कोहली से लंबे समय तक बात करते हुए देखा गया।

भारतीय टीम के अभ्यास के लिए पहुंचने से पहले ऋषभ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्टाफ की थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑफ साइड में कुछ अच्छे ड्राइव लगाए तथा कुछ गेंद ऑन साइड में भी खेली। उन्होंने भारतीय टीम के ‘साइड आर्म’ विशेषज्ञ रघु से भी बात की। पंत को कोहली के अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से भी काफी देर तक बात करते हुए देखा गया। बीसीसीआई ने पंत की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

 

एनसीए में मेहनत कर रहे पंत

ऋषभ दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अब एनसीए में फिटनेस हासिल कर रहे हैं। उनके इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में वापसी करने की संभावना है क्योंकि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली कैपिटल्स के अभ्यास शिविर में भी भाग लिया था। वह दिसंबर में दुबई में हुई नीलामी के दौरान भी फ्रेंचाइजी टीम के साथ उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

विकेटकीपिंग से दूर रह सकते है पंत

पीठ और टखनों की चोटों से जूझने के बाद उनके विकेटकीपिंग से दूर रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि वह शुरुआती कुछ मैचों विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। हालांकि, इस पर उनकी टीम अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मंजूरी मिलने पर ही वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here