[ad_1]

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाके में बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। इससे एक जवान की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजोरी जिले के कलाल में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकी पोखरा में गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इससे एक जवान बलिदान हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के उपरांत एयरलिफ्ट के माध्यम से घायल जवान को उधमपुर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बलिदानी जवान अग्निवीर बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास सुरंग मिलने की सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन
उधर, जम्मू जिले के साथ लगते सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के लिए खोजी कुत्ते और आधुनिक उपकरण की मदद ली गई। मौके पर जेसीबी भी मंगाई गई। करीब छह घंटे तक ऑपरेशन चला। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौके पर किसी तरह की सुरंग नहीं पाई गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर कड़ी निगरानी बरती जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
ये भी पढ़ें- सांबा: अक्षय हत्याकांड का आरोपी साहिल शर्मा रामगढ़ थाने से फरार, सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी
[ad_2]
Source link