[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया है.
दुबे ने लगातार दो अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया है.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया. अब दोनों टीमें आखिरी टी20 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक-दूसरे को टक्कर देंगी. इस सीरीज के बीच भारतीय टीम के दो विस्फोटक प्लेयर्स को लेकर बड़ी खुशखबरी आ रही है. खबर है कि यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर शिवम दुबे बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में हैं.
एक तरफ यशस्वी जायसवाल तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से ओपनिंग पर कब्जा जमाते नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में शिवम दुबे ने अपनी आतिशी बैटिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. दुबे ने लगातार दोनों मुकाबलों में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया. जिसके चलते टी20 वर्ल्ड कप के बाद वे हार्दिक पंड्या के बाद बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जयसवाल और दुबे ने केंद्रीय अनुबंध में अपना स्थान अर्जित करने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन को काफी प्रभावित किया है.
‘सेलेक्टर्स चाहते हैं कि दुबे अधिक गेंदबाजी करें’
बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘चयनकर्ता और टीम प्रबंधन चाहते हैं कि दुबे अधिक से अधिक गेंदबाजी करें क्योंकि इससे एक खिलाड़ी के रूप में उनका महत्व बढ़ जाता है. यही कारण है कि वह इस सीरीज के दौरान अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. यदि वे कुछ ओवर्स में गेंद से योगदान दे सकते हैं तो वह वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. यह महत्वपूर्ण है क्योंकि वह चोटिल हार्दिक पंड्या के लिए आदर्श बैकअप हैं.’
IND vs AFG: रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड से 2 कदम दूर, धोनी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम पर होगा निशाना
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का फोकस आईपीएल पर होगा. यदि आगामी सीजन में दोनों खिलाड़ी अपना विस्फोटक अंदाज बरकरार रखते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिल सकता है.
.
Tags: BCCI, Shivam Dube, Team india, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : January 17, 2024, 05:31 IST
[ad_2]
Source link