[ad_1]
सच्चिदानंद, पटना. मोईनुल हक स्टेडियम में खेले गए रणजी के एलिट ग्रुप के मुकाबले में मुंबई से मिली हार और छत्तीसगढ़ के साथ मैच ड्रॉ के बाद बिहार की टीम उत्तर प्रदेश के साथ तीसरा मुकाबला खेलने के लिए मेरठ पहुंच चुकी है. 19 जनवरी से उत्तर प्रदेश के साथ बिहार का मुकाबला होगा. इसके लिए बीसीए ने नई टीम का ऐलान किया है. पिछले दो मैचों के हिस्सा रहे और कम उम्र में डेब्यू करने के कारण चर्चा में रहे समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को इस बार मौका नहीं मिला है. यूं कहें तो रणजी की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वैभव सूर्यवंशी के साथ आकाश राज का भी रणजी से पत्ता कट गया है. उन्हें सीके नायडू टीम का हिस्सा बनाया गया है.
क्यों किया गया टीम से बाहर
वैभव सूर्यवंशी और आकाश राज को उत्तरप्रदेश के खिलाफ मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है. उनकी जगह चयन समिति के निर्देश पर अब अभिजीत साकेत और मलय राज को टीम में शामिल किया गया है. इन दोनों को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम में जगह दी गई है. कम उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी पिछले दोनों मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. मुंबई के खिलाफ पहली पारी में 19 और दूसरी पारी में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं, छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोनों पारी में 0 पर आउट हुए.
टीम से बाहर करने के पीछे का कारण क्रिकेट एक्सपर्ट इनके खराब परफॉर्मेंस को बता रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने करीब 13 साल की उम्र में रणजी में डेब्यू किया. डेब्यू से पहले घरेलू क्रिकेट में उनके नाम एक साल में 49 शतक और 3 दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. लेकिन रणजी में यह जादू नहीं चल सका. उधर, आकाश राज भी दोनों मैचों की चार पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. उनका सर्वाधिक स्कोर 32 रन था.
ये दोनों खिलाड़ी अब झारखंड में चल रहे सीके नायडू ट्रॉफी मेंं खेलेंगे. सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 टीमों के बीच खेली जाने वाली एक घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप है. बिहार की टीम 21 जनवरी को देहरादून में उत्तराखंड से भिड़ेगी.
गया के इस हवेली से है संजय दत्त-नरगिस का संबंध, कभी जद्दनबाई के यहां सजती थी ठुमरी की महफिल
उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम
आशुतोष अमन (कप्तान), साकिबुल गनी (उप कप्तान), बिपिन सौरभ, बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, रिषभ राज, पीयूष कुमार सिंह, नवाज खान, विपुल कृष्णा, बासुकीनाथ मिश्रा, बलजीत सिंह बिहारी, सरमन निग्रोध, वीर प्रताप सिंह, यशपाल यादव.
.
Tags: Bihar News, Cricket news, Local18, PATNA NEWS, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 17, 2024, 14:18 IST
[ad_2]
Source link