Home Sports सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर की शादी और तलाक की बात… कहा- जिंदगी आसान नहीं

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर की शादी और तलाक की बात… कहा- जिंदगी आसान नहीं

0

[ad_1]

नई दिल्ली. सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के रिश्ते में दरार की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में है. दोनों के बीच पिछले कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिनों सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक के सभी फोटो भी डिलीट कर दिए थे. अब सानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी और तलाक से जुड़ी एक स्टोरी पोस्ट की है.

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर दार्शनिक अंदाज में स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने इसमें शादी और तलाक के फैसले को कठिन बताया है. उन्होंने पोस्ट के जरिए यह भी मैसेज दिया है कि जिंदगी कभी भी आसान नहीं होती है. ये हमेशा कठिन होती है. शोएब मलिक से तलाक की खबरों पर सानिया ने कभी खुलकर बात नहीं की है लेकिन इस पोस्ट के जरिए ऐसा लगता है कि दोनों के बीच अब दूरियां बढ़ गई हैं.

5 कप्तान, जिन्होंने भारत को जिताया U-19 World Cup, 2 नहीं खेल पाए टीम इंडिया के लिए

U19 World Cup: विश्व विजेता कप्तान, दादा का चहेता, युवी का फ्रेंड, मोहब्बत के लिए तोड़ दी धर्म की दीवार

तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पहले ही ये कह चुके हैं कि लोगों को समझना होगा कि हम दो अलग देशों से ताल्लुक रखते हैं और हमारी अपनी-अपनी कमिटमेंट्स है. बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी. सानिया और शोएब 30 अक्टूबर 2018 में बेटे इजहान मिर्जा मलिक के माता-पिता बने थे.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here