Home Sports AUS vs WI 1st Test: जोश-कमिंस ने उड़ाए वेस्टइंडीज के होश, 11वें नंबर के बैटर ने बचाया सम्मान

AUS vs WI 1st Test: जोश-कमिंस ने उड़ाए वेस्टइंडीज के होश, 11वें नंबर के बैटर ने बचाया सम्मान

0

[ad_1]

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब शुरुआत की है. मेहमान टीम का पहले ही टेस्ट में हाल खराब हो गया है. 26 साल से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीत को तरस रही वेस्टइंडीज की टीम पहले टेस्ट की पहली पारी में 200 रन के भीतर सिमट सकती है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के 9 विकेट 177 रन पर झटक लिए हैं. वेस्टइंडीज का इस तरह बुरा हाल करने का श्रेय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुउ को जाता है. हेजलवुड ने इस मैच में 250 विकेट का आंकड़ा भी छू लिया.

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दो मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. पैट कमिंस ने अपने फैसले को सही साबित करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट ले उड़े. उन्हें साथी जोश हेजलवुड का भी अच्छा साथ मिला. जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए.

वेस्टइंडीज की ओर से किर्क मैकेंजी ने 50 रन की पारी खेली. वे अकेले कैरेबियन बैटर रहे, जिनके बल्ले से अर्धशतक निकला. टीम के बाकी बैटर नाकाम रहे. कैरेबियन टीम ने एक समय 133 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे. वह तो भला हो 11वें नंबर पर बैटिंग करने वाले शेमार जोसेफ का, जिन्होंने 31 रन की नाबाद पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 175 रन के पार पहुंचा दिया. टीब्रेक के समय खेल रोके जाने के समय जोसेफ 31 रन बनाकर नाबाद थे.

Tags: Australia, Josh Hazlewood, Pat cummins, West indies

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here