[ad_1]
China Birth Rate 2024: चीन की आबादी तेजी से घट रही है. लगातार दूसरे साल चीन की जन्म दर में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई 2022 में जहां प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 बच्चे पैदा हो रहे थे, 2023 में यह दर घटकर 6.39 हो गई. 2023 में चीन की आबादी 27.5 लाख कम होकर 1.409 बिलियन रह गई. 2022 में आबादी में 8.5 लाख की गिरावट देखी गई थी. 2023 में मौतों की संख्या 6.6 प्रतिशत बढ़ी. पिछले साल चीन में 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हुई. मृत्यु दर 1974 के बाद के सर्वाधिक स्तर पर है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने बूढ़ी होती आबादी और डगमगाती अर्थव्यवस्था, दोहरी चुनौती बन गए हैं. चीन की सरकारी एकेडमी ऑफ साइंसेज का अनुमान है कि अभी की पेंशन व्यवस्था में 2035 तक एक भी फूटी कौड़ी नहीं बचेगी. तब तक चीन में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या में 28 करोड़ से लेकर 40 करोड़ तक का इजाफा होने की संभावना जाहिर की गई है.
क्यों बच्चे नहीं पैदा करना चाहते चीनी युवा
दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक चीन ने अस्सी के दशक में ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ लागू की. तब यह डर था कि चीन में आबादी हद से ज्यादा बढ़ जाएगी. 2015 में सरकार ने यह नीति वापस ले ली और आबादी बढ़ाने के प्रयास शुरू किए. इसके बावजूद कोई खास फायदा नहीं दिखा.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोग बच्चे पैदा करने से कतराने लगे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह चीन में बढ़ती कॉस्ट ऑफ लिविंग है. बड़ी संख्या में महिलाएं भी वर्कफोर्स का हिस्सा हैं. युवाओं की सोच में खासा बदलाव आया है और वे अब ज्यादा बच्चे पैदा करना नहीं चाहते.
क्या ‘बेबी बूम’ चीन को बचा लेगा?
चीन ऐतिहासिक आर्थिक संकट से भी गुजर रहा है. देशभर में बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी संकट देखा गया. कोविड-19 महामारी के बाद बेरोजगारी चरम पर है. ताजा आंकड़ों से जाहिर है कि चीन की अर्थव्यवस्था तीन दशकों में सबसे धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी है. चीन की अधिकतर वर्कफोर्स अब बूढ़ी हो रही है. उसका हेल्थकेयर और पेंशन सिस्टम चरमरा रहा है.
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इस दिशा में और सुधार की सिफारिश की गई है. कुछ को उम्मीद है कि महामारी के बाद बेबी बूम आएगा यानी 2024 में ज्यादा बच्चे पैदा हो सकते हैं.
चीनी जोडिएक के हिसाब से 2024 ड्रैगन का साल है जो फरवरी से शुरू हो रहा है. बहुत सारे कपल्स इस साल में बच्चा चाहते हैं. हालांकि, बहुतों का मानना है कि एक साल के बेबी बूम से और परेशानी खड़ी होगी. इन बच्चों को कॉलेज में दाखिले में ज्यादा कंपीट करना पड़ सकता है.
.
[ad_2]
Source link