[ad_1]

अमित शाह
– फोटो : Social Media
विस्तार
साल 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहकारी समितियों की बड़ी हिस्सेदारी होगी। केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने इन समितियों के विकास पर जोर देने की अपील करते हुए बुधवार को ये बात कही। वे दिल्ली के नौरोजी नगर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। गौरतलब है कि 41,000 वर्ग फुट में फैली इस इमारत का निर्माण एनबीसीसी ने किया है।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि नए कार्यालय का अधिग्रहण 175 करोड़ रुपये में किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र लगातार सहकारी आंदोलन के लिए विकास के लिए अग्रसर है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सहकारी आंदोलन के विकास के लिए पिछले 30 महीनों में 60 प्रमुख पहल की हैं।
शाह ने कहा कि अब हमने तय कर लिया है कि पीएम मोदी की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में सहकारी समितियों की बड़ी हिस्सेदारी हो। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 75 सालों में इस क्षेत्र का विकास उस गति से नहीं हुआ जैसे होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र 19वीं सदी से सीधे 21वीं सदी में आगे बढ़ेगा।
[ad_2]
Source link