Home Breaking News Dantewada : मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, मंगनार के जंगलों में हुई पुलिस से भिड़ंत

Dantewada : मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, मंगनार के जंगलों में हुई पुलिस से भिड़ंत

0
Dantewada : मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, मंगनार के जंगलों में हुई पुलिस से भिड़ंत

[ad_1]

Dantewada: Naxalite commander carrying a reward of Rs 5 lakh killed in police-Naxalite encounter

demo pic…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



जगदलपुर, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में पुलिस जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है। मारे गए नक्सली के ऊपर अन्य धाराओं के तहत 9 मामले भी दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी रतन कश्यप उर्फ सलाम पिता सन्नू उर्फ संतू, तोड़मा मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर/आमदाई एरिया कमेटी सदस्य 31 वर्ष निवासी घोटिया थाना मालेवाही, को पुलिस ने मार गिराया है। पुलिस को सूचना मिली कि थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत मंगनार के जंगल में आमदाई एरिया कमेटी के 10-15 सशस्त्र नक्सली आए हुए है।

 सूचना पर डीआरजी (DRG) बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, एवं सीआरपीएफ (CRPF) 195 वाहिनी यंग प्लाटून (YP) की  संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान मंगनार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ मे तोड़मा मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर/आमदाई एरिया कमेटी सदस्य/ रतन कश्यप उर्फ सलाम पिता सन्नू उर्फ संतू को मार गिराने मे पुलिस को सफलता मिली।

मारे गये नक्सली द्वारा वर्ष 2020 में जिला बस्तर थाना मारडूम में पुलिस पार्टी पर हमला करने के साथ ही आईडी विस्फोट किया गया था जिसमें 2 पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। मारे गये नक्सली के द्वारा वर्ष 2020 में ही एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई गई थी, जिस पर थाना मारडूम जिला बस्तर में अपराध दर्ज है। मारे गये नक्सली के विरूद्ध छग शासन के द्वारा 5 लाख का ईनाम घोषित था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here