Home Sports IND vs AFG: रोहित शर्मा के ‘मास्टर प्लान’ का खुलासा, आखिरी मिनट पर बदला फैसला, दो बॉलर थे तैयार

IND vs AFG: रोहित शर्मा के ‘मास्टर प्लान’ का खुलासा, आखिरी मिनट पर बदला फैसला, दो बॉलर थे तैयार

0
IND vs AFG: रोहित शर्मा के ‘मास्टर प्लान’ का खुलासा, आखिरी मिनट पर बदला फैसला, दो बॉलर थे तैयार

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया.
भारत-अफगानिस्तान मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले.

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आखिरी टी20 मैच चमत्कार से भरपूर देखने को मिला. टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार मुकाबले में 2 सुपर ओवर में मुकाबले का रिजल्ट आया. टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया. अफगानिस्तान ने गेंदबाजी से शानदार शुरुआत की. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के शतक और रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी ने मेहमानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अफगानी टीम ने हार नहीं मानी और पलटवार कर भारतीय फैंस की सांसे अटका दी थी. लेकिन अंत में रोहित शर्मा के मास्टर प्लान की बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज को अपने नाम कर लिया.

रोहित शर्मा ने इस मैच में पहले 69 गेंद में 121 रन की तूफानी पारी खेली. दूसरे छोर पर रिंकू ने 39 गेंद में 69 रन ठोक स्कोरबोर्ड पर 212 रन टांग दिए. जवाबी कार्यवाही में अफगानिस्तान का पलटवार दिखा और मेहमान टीम इस स्कोर तक पहुंच गई. जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया. पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए. दूसरी तरफ से रोहित और जायसवाल ने मिलकर भी 16 ही रन ठोके, जिसके बाद इस मैच ने चमत्कारी रूप ले लिया. लेकिन दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने मास्टर प्लान अपनाया, जिसका खुलासा मैच के बाद रवि बिश्नोई ने किया है.

दूसरे सुपर ओवर में तैयार थे 2 गेंदबाज

दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने 11 रन ठोके और अफगानिस्तान के सामने 12 रन का लक्ष्य रख दिया. वहीं, जब बारी आई गेंदबाजी की तो आवेश खान गेंदबाजी के लिए तैयार थे. लेकिन रोहित ने आखिरी मिनट पर फैसला बदला और रवि बिश्नोई को गेंद थमा दी. बिश्नोई ने दो गेंद में दो विकेट लेकर मुकाबले को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया.

VIDEO: रोहित शर्मा तीसरी बार शून्य पर हुए आउट! अंपायर ने कर दिया ‘खेला’, खुद भी रह गए दंग

मैच के बाद रवि बिश्नोई ने बताया, ‘मैं और आवेश दोनों ही दूसरे सुपर ओवर के लिए तैयार थे. लेकिन जब रोहित भाई ने देखा कि दोनों दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो उन्होंने मुझे गेंदबाजी करने के लिए कहा.’ टीम इंडिया ने रोमांचक अंदाज में सीरीज में अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप किया.

Tags: IND vs AFG, Ravi Bishnoi, Rinku Singh, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here