[ad_1]

रोहित शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में शानदार शतक लगाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांचवां शतक लगाया। वह पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार और मैक्सवेल के नाम चार-चार शतक हैं। रोहित ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 69 गेंद पर 121 रन की पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने 11 चौके और आठ छक्के लगाए।
रोहित ने अपनी पारी के दौरान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हिटमैन बतौर कप्तान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 54 मैचों में टीम की कप्तानी की है। उनके खाते में बतौर कप्तान 1648 रन हो गए। इस मामले में शीर्ष पर कोहली थे। अब रोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ने बतौर कप्तान भारत के लिए 50 मैचों में 1570 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.57 का रहा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 72 मैचों में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए हैं।
[ad_2]
Source link