[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : iStock
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर क्लोजिंग हुई। वीकली एक्सपायरी के दिन भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 313.90 (0.43%) अंकों की गिरावट के साथ 71,186.86 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 21450 के लेवल से फिसलकर 109.71 (0.51%) अंकों की गिरावट के साथ 21,462.25 के लेवल पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीन सेशन में गिरावट के बाद लगभग तीन प्रतिशत तक कमजोर हो गए।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण गुरुवार को घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। अमेरिका में हाल के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से बाजार में कमजोरी आई। इन आंकड़ों से दरों में कटौती से जुड़ी संभावित देरी की आशंका बढ़ गई है।
[ad_2]
Source link