Home Breaking News UP: लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मात देने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, 10 फीसदी वोट बैंक और छोटे दलों पर फोकस

UP: लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मात देने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, 10 फीसदी वोट बैंक और छोटे दलों पर फोकस

0
UP: लोकसभा चुनाव में विपक्ष को मात देने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, 10 फीसदी वोट बैंक और छोटे दलों पर फोकस

[ad_1]

BJP will use strength to increase vote bank by ten percent in Lok Sabha elections 2024

UP BJP
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दस प्रतिशत वोट बढ़ाने में ताकत लगाएगी। पार्टी ने नए मतदाताओं के साथ फ्लोटिंग मतदाताओं को साधने की रणनीति बनाई है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई पार्टी के बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्लस्टर प्रभारियों को चुनाव का रोडमैप सौंपा।

बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में विपक्षी दलों के ऐसे नेता जो अपने दल में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भाजपा से जोड़ना है। लेकिन शामिल करने से पहले कोई आश्वासन नहीं देना है। 

बताया गया कि आगामी दिनों में यूपी में गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के क्लस्टर वार प्रवास शुरू होंगे। इनमें वह क्लस्टर की चुनावी तैयारी की समीक्षा के साथ चुनावी बैठकें, शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम भी करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस बार बदली रणनीति

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने लोकसभा चुनाव में रणनीति बदली है। जातीय सम्मेलन करने की जगह पार्टी युवाओं, महिलाओं और लाभार्थियों पर फोकस करेगी। पार्टी महिलाओं को साधने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संपर्क और संवाद बढाएगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here