[ad_1]

बोइंग टेक सेंटर का उद्घाटन करते पीएम मोदी
– फोटो : ANI
विस्तार
बोइंग के टेक सेंटर (Boeing India Engineering & Technology Center (BIETC)) के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘बेंगलूरू उम्मीदों को अविष्कार और उपलब्धियों से जोड़ने वाला शहर है। बेंगलूरू भारत की तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक आपूर्ति से जोड़ता है। यह बोइंग का नया कैंपस बेंगलूरू की पहचान को और मजबूत करेगा। यह अमेरिका के बाहर बोइंग का सबसे बड़ा सेंटर होगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘इस कैंपस से दुनिया का भारत के टैलेंट में विश्वास मजबूत होगा। एक दिन भारत ही भविष्य ही विमान का डिजाइन इसी सेंटर में बनाएगा। चाहे फाइटर पायलट हों या सिविल एविएशन, आज भारत महिला पायलट के मामले में लीड कर रहा है। आज भारत के पायलट में से 15 प्रतिशत महिला पायलट्स हैं, ये ग्लोबल एवरेज से तीन गुना ज्यादा है।’
#WATCH | Karnataka: At the inauguration event of the new Boeing India Engineering & Technology Center campus in Bengaluru, PM Narendra Modi says, “This campus strengthens the world’s faith in Indian talent. One day India will design aircraft of the future at this facility… ” pic.twitter.com/w6EqPefDQ7
— ANI (@ANI) January 19, 2024
उद्घाटन समारोह के दौरान दर्शक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री जी ऐसा होता रहता है।’ उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में भारत का विमानन बाजार पूरी तरह से बदल गया है। आज हर एविएशन स्टेकहोल्डर नई ऊर्जा से भरा हुआ है। भारत आज पूरी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। आने वाले दिनों में घरेलू यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली है। यह अन्य बोइंग और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के लिए बारत के साथ विकास करने का सही समय है।’
[ad_2]
Source link