Home Sports Watch: सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाते हुए कोहली ने बचाए 5 रन, धांसू फील्डिंग कर हार के जबड़े से छीनी जीत

Watch: सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाते हुए कोहली ने बचाए 5 रन, धांसू फील्डिंग कर हार के जबड़े से छीनी जीत

0
Watch: सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाते हुए कोहली ने बचाए 5 रन, धांसू फील्डिंग कर हार के जबड़े से छीनी जीत

[ad_1]

IND vs AFG 3rd T20 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भले ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी धांसू फील्डिंग से मैच का पासा ही पलटकर रख दिया. विराट कोहली की फील्डिंग इस मैच के नतीजे के लिहाज से निर्णायक साबित हुई है. विराट कोहली ने मैच के नाजुक मौकों पर टीम इंडिया के लिए कुछ अहम रन बचाए. सिर्फ इतना ही नहीं सुपर ओवर में भी विराट कोहली ने एक गजब का रन आउट कर भारतीय टीम की जीत तय कर दी.

‘सुपरमैन’ की तरह हवा में छलांग लगाते हुए कोहली ने बचाए 5 रन

अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 5 रन बचाए जो संभवत: मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है. अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर में ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करने आए. अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर के दौरान वॉशिंगटन सुंदर की पांचवीं गेंद पर करीम जन्नत ने लॉन्ग ऑन पर जबर्दस्त हवाई शॉट खेल दिया, लेकिन बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली ने ‘सुपरमैन’ की तरह हवा में छलांग लगाते हुए लगभग 6 के लिए जा रही गेंद को मैदान में वापस पुश कर दिया.

धांसू फील्डिंग कर हार के जबड़े से छीनी जीत
  
विराट कोहली ने इस तरह अपनी धांसू फील्डिंग से टीम इंडिया के लिए अहम मौके पर 5 रन बचा लिए. अगर विराट कोहली यहां 5 रन नहीं बचाते तो मैच टाई भी नहीं होता और अफगानिस्तान आसानी से मुकाबला जीत लेता. विराट कोहली ने इसके अलावा अफगानिस्तान की पारी के 19वें ओवर में आवेश खान की दूसरी गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान का शानदार कैच भी लपका. सिर्फ इतना ही नहीं विराट कोहली ने पहले सुपर ओवर में खतरनाक बल्लेबाज गुलबदीन नईब को रन आउट भी कर दिया. इस तरह विराट कोहली ने इस मैच में अपनी फील्डिंग से भारतीय टीम की जीत तय कर दी. जीरो रन बनाकर भी विराट कोहली अपनी फील्डिंग की वजह से टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हुए.   

दो-दो सुपर ओवर का रोमांच

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच इस टी20 मैच में एक नहीं बल्कि दो-दो सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला है. कप्तान रोहित शर्मा ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए नाबाद शतक जमाया, जिसकी मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 212 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज (50), कप्तान इब्राहिम जदरान (50) और गुलबदीन नईब (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बनाए जिससे स्कोर टाई हुआ और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा.

भारत मैच जीत गया

पहले सुपर ओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आए जिसमें अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 16 रन बनाए. भारत ने रोहित के दो छक्कों से एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए और स्कोर फिर टाई हो गया. इससे फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया. इसमें रोहित पांचवीं गेंद पर रिटायर्ड हो गए थे. दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने रोहित के एक छक्के और एक चौके से पांच गेंद में दो विकेट गंवाकर 11 रन बनाए. इसमें रोहित रन आउट हुए और फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट किया. रवि बिश्नोई दूसरा सुपर करने उतरे और उनकी तीन गेंद में अफगानिस्तान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए जिससे भारत मैच जीत गया. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here