Home Sports धोनी और सच‍िन के बाद… इस अंजान क्र‍िकेटर पर बन रही है बॉलीवुड फ‍िल्‍म, ये हो सकता है हीरो

धोनी और सच‍िन के बाद… इस अंजान क्र‍िकेटर पर बन रही है बॉलीवुड फ‍िल्‍म, ये हो सकता है हीरो

0
धोनी और सच‍िन के बाद… इस अंजान क्र‍िकेटर पर बन रही है बॉलीवुड फ‍िल्‍म, ये हो सकता है हीरो

[ad_1]

मेरे सपनों की उड़ान आसमां तक है,
मुझे बनानी अपनी पहचान आसमां तक है
मैं कैसे हार मान लूं और थक कर बैठ जाऊं
मेरे हौसलों की बुलंदी आसमां तक है.

शेर की यह पक्तियां अनंतनाग के आमिर पर ना केवल सटीक बैठती हैं. बल्कि आमिर की कहानी उन लोगों को प्रेरणा भी देती हैं, जो बहुत जल्दी निराश हो जाते हैं. पढ़ें हमारे विशेष संवाददाता मुदस्सर कादरी की ये खास रिपोर्ट

बिना हाथों के तदबीर से तकदीर लिखने आमिर लोन अनंतनाग के वाघहामा के रहने वाले हैं. लकड़ी के कारखाने में एक हादसे के दौरान आमिर लोन ने अपने हाथ खो दिए. इस हादसे के बाद एक ओर आमिर के परिवारीजन उसे लेकर परेशान थे, तो आमिर की जिंदगी के मायने भी बदल गए थे लेकिन कहते हैं ना जब हौसले बुलंद हो और चुनौतियों से लड़ने का जज्बा हो तो रास्ता मिल ही जाता है. आमिर ने इस मुश्किल घड़ी में अपने शौक क्रिकेट को कैरियर के लिए चुना और अपने हुनर को इतना निखारा कि वो घरेलू ही नहीं आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्रिकेट का लोहा मनवा रहे हैं.

आमिर लोन के क्रिकेट कैरियर का सफर इतना आसान ना था. हादसे में दोनों हाथ खोने के बाद जहां भारतीय सेना ने इलाज में उसकी मदद की तो परिवारवालों और रिश्तेदारों ने आमिर का हौसला बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. अब आमिर की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है. अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान इसका जिक्र भी किया.

आमिर लोन के प्रशंसकों में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है. कभी आमिर के आइडल रहे सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के आइकन बन रहे आमिर से मिलने की इच्छा जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आमिर लोन की जमकर तारीफ भी की. आमिर लोन का परिवार चाहता है कि सरकार आमिर के असाधारण कौशल को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार की व्यवस्था और कर दे.

क्रिकेटर आमिर लोन से दक्षिण कश्मीर के वाघामा सरीखे पिछड़े गांवों को अलग पहचान मिल गई है. साथ ही आमिर लोन युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं.

Tags: Anantnag News, Indian Cricketer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here