Home Breaking News प्राण प्रतिष्ठा: तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट मोड पर अयोध्या, सीएम योगी आज खुद पहुंचकर परखेंगे तैयारी

प्राण प्रतिष्ठा: तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट मोड पर अयोध्या, सीएम योगी आज खुद पहुंचकर परखेंगे तैयारी

0
प्राण प्रतिष्ठा: तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट मोड पर अयोध्या, सीएम योगी आज खुद पहुंचकर परखेंगे तैयारी

[ad_1]

Pran Pratishtha: Ayodhya on high alert mode after three suspects were found

अयोध्या अलर्ट मोड पर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध आतंकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक-चौबंद कर दी गई है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। इस दौरान सीएम यहां रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखेंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। 

बढ़ाई गई निगरानी

 खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने के बाद एटीएस हाई अलर्ट मोड में आ गई है। बृहस्पतिवार को एटीएस के कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रामनगरी की सुरक्षा परखी। नयाघाट से श्रीरामजन्मभूमि तक महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें मुस्तैद, 257 मजिस्ट्रेट भी तैनात

 प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमें मुस्तैद कर दी हैं। इनमें शिफ्टवार विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगी। सूचना मिलते ही रवाना होंगी। नोडल अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि सीएमओ कार्यालय व आवास, बूथ नंबर चार, रामकथा संग्रहालय पर ये टीमें तैनात रहेंगी। उधर, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंतजाम करने के लिए 257 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कंट्रोल रूम सक्रिय

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के पास नए भवन में कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें प्रभारी के साथ जिले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। सीडीओ अनीता यादव के नेतृत्व में यहां तैयारियों को लेकर कार्य किया जा रहा है। यहां से जानकारी देने और सूचनाएं प्राप्त करने का काम किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here