[ad_1]
हाइलाइट्स
अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज 19 जनवरी को हुआ है.
भारत अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा.
नई दिल्ली. भारत में क्रिकेट में जान झोंक रहे हर युवा खिलाड़ी का सपना टीम इंडिया के लिए खेलने का है. इन दिनों चारो तरफ अंडर-19 वर्ल्ड कप को लेकर बना हुआ है. अंडर-19 की भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी कमर कस ली है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी बड़ी राय रखी है. उन्होंने रिंकू सिंह का उदाहरण आईपीएल को लेकर दिया और ये भी बताया कि अंडर-19 वर्ल्ड कप युवा खिलाड़ियों के लिए कितना अहम है.
सुरेश रैना ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखा, ‘अंडर-19 विश्व कप एक युवा खिलाड़ी के लिए प्रदर्शन करने का एक शानदार मंच है. इसका ‘लाइव’ प्रसारण होता है और आप भारत की जर्सी पहनते हैं. निश्चित ही अच्छे प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाएगा. जूनियर विश्व कप में खेलने से मुझे एक अलग स्तर का मौका मिला है. इससे मुझे आत्मविश्वास भी मिला और मैंने इसे कई वर्षों तक कायम रखा. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैंने 38 गेंदों में 90 रन की पारी मेरी असाधारण पारी थी और सभी ने नोटिस किया. जल्द ही मैं उत्तर प्रदेश टीम के लिए खेल रहा था और दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहा था.’
रैना ने दिया धवन का उदाहरण
सुरेश रैना ने शिखर धवन का उदाहरण दिया. धवन का अंडर-19 वर्ल्ड कप शानदार रहा और वे कई सालों तक टीम इंडिया के लिए खेले. रैना ने आगे कहा, ‘ऐसे कई अन्य खिलाड़ी भी होते हैं जो इसमें सफल नहीं हो पाते. सिर्फ इसलिए क्योंकि इसमें प्रतिस्पर्धा कड़ी है भारत में क्रिकेट जितना ऊपर जाता है वह उतना ही कठिन होता जाता है. यह क्रिकेट ही नहीं, बल्कि किसी भी क्षेत्र में अच्छा है. लेकिन एक चीज जो युवाओं को अच्छी स्थिति में रखेगी, चाहे उनके पास अंडर-19 विश्व कप अच्छा हो या नहीं, वह है कड़ी मेहनत, फोकस और सकारात्मक दृष्टिकोण.’
PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान का बवाली बयान, कहा- मुझे हार नहीं पसंद, 2 महीने से नसीब नहीं हुई जीत
रैना को क्यों याद आए रिंकू सिंह
सुरेश रैना ने रिंकू सिंह का भी उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि यदि प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो उनके पास एक और माध्यम है. उन्होंने कहा, ‘एक आदर्श उदाहरण रिंकू सिंह का है. उन्होंने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसलिए इस बैच को सफलता को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए और न ही असफलता को अपने ऊपर हावी होने देना चाहिए. यह यह एक बड़ा क्षण है, इसलिए बस बाहर जाएं और इसका आनंद लें.’
.
Tags: Rinku Singh, Suresh raina, Under 19 World Cup
FIRST PUBLISHED : January 19, 2024, 22:28 IST
[ad_2]
Source link