Home Sports PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान का बवाली बयान, कहा- मुझे हार नहीं पसंद, 2 महीने से नसीब नहीं हुई जीत

PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान का बवाली बयान, कहा- मुझे हार नहीं पसंद, 2 महीने से नसीब नहीं हुई जीत

0
PAK vs NZ: मोहम्मद रिजवान का बवाली बयान, कहा- मुझे हार नहीं पसंद, 2 महीने से नसीब नहीं हुई जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चौथे टी20 में 7 विकेट से मात दी.
पाकिस्तान को लगातार चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने हराया.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के बाद से हार जीत की तलाश में है. पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम को लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ सीरीज पर भी कीवी टीम ने कब्जा कर लिया है. लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का हौसला अभी भी बरकरार है. उन्होंने इतनी हार के बाद भी एक चौंका देने वाला बयान दे दिया है.

न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को लगातार चौथे मुकाबले में करारी मात दी. जिसके बाद बाबर आजम का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि हार उन्हें पसंद नहीं है. रिजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘व्यक्तिगत तौर पर मुझसे पूछा जाए तो हार मुझे पसंद नहीं. हम जो भी कर रहे हों लेकिन हार नहीं पसंद. लेकिन इस समय जो चीजें हो रही हैं उस हिसाब से ये बिल्कुल ठीक है. कई टीमें कहीं जाकर हारती हैं उस दौरान वे खोज कर रहे होते हैं कि हम कॉम्बिनेशन को कैसे बेस्ट करें. बेशक मुझे हार नहीं पसंद, दर्द होता है लेकिन कप्तान और मैनेजमेंट जिस ट्रैक पर जा रहे हैं वो बिल्कुल ठीक है.’

न्यूजीलैंड के खिलाफ रिजवान ने किया शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आए. इस मैच में रिजवान ने महज 63 गेंद में 90 रन की नाबाद पारी को अंजाम दिया. हालांकि, उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. रिजवान की 90 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 158 रन तक पहुंची. आसान से लक्ष्य को कीवी टीम ने 11 गेंद रहते हासिल कर लिया और सीरीज में लगातार चौथी जीत दर्ज की.

INDvENG: मोहम्मद शमी के ‘सहारे’ भारत को हराने की तैयारी में अंग्रेज पेसर, इशांत से भी…

टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है. इस सीरीज में टीम की कमान शाहीन अफरीदी के हाथों में थी. लेकिन नई कप्तानी में पाकिस्तानी टीम हार से जूझती नजर आई है.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here