Home Sports कभी आयशा.. कभी सानिया.. 22 साल 3 शादी, शोएब मलिक का ऐसा रहा आशिक मिजाज

कभी आयशा.. कभी सानिया.. 22 साल 3 शादी, शोएब मलिक का ऐसा रहा आशिक मिजाज

0

[ad_1]

हाइलाइट्स

शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद से की है.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का निकाह 2010 में हुआ था.

नई दिल्ली. भारत की फेमस टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के जीवन में एक नया मोड़ आ गया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सानिया मिर्जा अलग हो चुके हैं. शोएब मलिक ने इस बार 14 साल पुराने रिश्ते को विराम दिया है. शोएब मलिक के अफेयर के चर्चे नए नहीं हैं. उन्होंने एक या दो बार शादी नहीं की, बल्कि अब तीसरी बार निकाह किया है. इस बार शोएब अभिनेत्री सना जावेद पर दिल हार बैठे हैं. सानिया और शोएब के रिश्ते में खटास की खबरें कई महीनों से आ रही थी.

शोएब मलिक ने पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी. हैदराबाद की मॉडल आयशा और शोएब ने साल 2002 में निकाह किया था. लेकिन तलाक से पहले ही वे सानिया मिर्जा पर दिल हार बैठे थे. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की पहली मुलाकात 2004-2005 में हुई थी. हालांकि, उस दौरान दोनों अधिक करीब नहीं थे. लेकिन 2009-10 में एक बार फिर शोएब और सानिया ऑस्ट्रेलिया में मिले और दोस्ती हुई. शोएब मलिक ने 2010 में आयशा से तलाक लिया और 5 महीने डेट के बाद सानिया से निकाह कर लिया था. दोनों का रिश्ता ठीक-ठाक नजर आ रहा था कि पिछले 1 साल से दोनों के रिश्तें में खटास की खबरें तेज हो गई. अब इस रिश्ते पर भी विराम लग गया है.

सना जावेद से की तीसरी शादी

सानिया मिर्जा के रिश्ते पर विराम लगने से पहले शोएब मलिक पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद पर दिल हार बैठे थे. सना जावेद ने उमैर जसवाल के साथ 2020 में शादी की थी. लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर अब शोएब मलिक के साथ घर बसाने का फैसला किया है. सानिया मिर्जा के कुछ दिन पहले पोस्ट में उनके तलाक की खबरें और भी तेज हो गई थी.

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा कैसे हुए अलग? पिता इमरान मिर्जा ने खोला राज, बताया तलाक का नियम

शोएब के निकाह के 8 साल बाद सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया था. 5 साल का बेटा अब सानिया के साथ रहता है. शोएब मलिक ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपने तीसरे निकाह की फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here