[ad_1]
नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारतीय टीम छठी ट्रॉफी की उम्मीद से मैदान में उतर चुकी है. टीम इंडिया ने पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला. इस मैच में सिक्का बांग्लादेश के पक्ष में गिरा और कप्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला ले लिया. बैटिंग के लिहाज से भारत की शुरुआत ठीक-ठाक रही. सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया. लेकिन दूसरी ओर से टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.
लेकिन कप्तान उदय सहारन ने क्रीज पर आकर आदर्श का साथ दिया. आदर्श ने 76 रन की पारी खेली जबकि कप्तान उदय ने 64 रन ठोके. इन शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम 258 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. जवाबी कार्यवाही में बांग्लादेश की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. सौम्य पांडे ने अपनी फिरकी से दो बल्लेबाजों को एक ही ओवर में चलता किया. दोनों सलामी बल्लेबाज 14-14 रन बनाने में कामयाब हो सके. हालांकि, अरिफुल इस्लाम और मोहम्मद शिहाब ने जीत की उम्मीद को जिंदा रखा.
मुशीर खान ने दिलाया ब्रेक थ्रू
अंडर-19 टीम के ऑलराउंडर मुशीर खान ने मैच में ब्रेक थ्रू दिलाया. उन्होंने 41 रन पर अरिफुल इस्लाम का विकेट लेकर अहम पार्टनरशिप को तोड़ा. हालांकि, मोहम्मद शिहाब क्रीज पर जमे रहे लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. शिहाब ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. भारत की तरफ से मुशीर खान और सौम्य पांडे ने 4 और 2 विकेट अपने नाम किए.
U19 WC 2024: भारतीय पेसर की खूनी बाउंसर, बाल-बाल बची बल्लेबाज की आंख, कुछ देर रुका खेल
भारतीय युवाओं ने जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया है. बांग्लादेश की टीम को भारत ने 84 रन से मात दी. अब अंडर- अपना अगला मुकाबला 25 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी.
.
Tags: Under 19 World Cup
FIRST PUBLISHED : January 20, 2024, 20:57 IST
[ad_2]
Source link