Home Breaking News Ram Mandir: एक ऐसा बैंक, जहां रुपये नहीं, जमा होती ‘राम नाम की पूंजी’… बाकायदा पासबुक में होती है एंट्री

Ram Mandir: एक ऐसा बैंक, जहां रुपये नहीं, जमा होती ‘राम नाम की पूंजी’… बाकायदा पासबुक में होती है एंट्री

0
Ram Mandir: एक ऐसा बैंक, जहां रुपये नहीं, जमा होती ‘राम नाम की पूंजी’… बाकायदा पासबुक में होती है एंट्री

[ad_1]

Ayodhya Ram Mandir Sita-Ram name bank running in Kushmanda Devi temple of Ghatampur for 23 years

कूष्मांडा देवी मंदिर में चल रहे हैं खाते
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



कानपुर के घाटमपुर के कूष्मांडा देवी मंदिर में एक ऐसा भी बैंक है, जहां रुपये नहीं राम नाम की पूंजी जमा होती है। सीता-राम नाम का बैंक पिछले 23 सालों से यहां चल रहा है। रामभक्त अपना खाता खुलवाने के बाद यहां से मिलने वाली कॉपी में राम या सीता का नाम लिखकर जमा करते हैं। इसकी बाकायदा पासबुक में एंट्री की जाती है।

बैंक में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा सीता-राम नाम संग्रहीत हो चुके हैं। बैंक में स्थायी बैंक खाता खोलने के साथ ही खाता नंबर जारी करके पासबुक देने की व्यवस्था है। साथ में एक कॉपी और लाल पेन भी दिया जाता है। एक कॉपी में 21,888 बार राम का नाम लिखा जाता है। इस कॉपी को जमा करने और पासबुक में एंट्री कराने के बाद दूसरी कॉपी जारी करा सकते हैं। बैंक की ओर से राम नाम अंकित कॉपियों को अयोध्या भिजवाया जाता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here