Home Sports U19 WC 2024: भारतीय पेसर की खूनी बाउंसर, बाल-बाल बची बल्लेबाज की आंख

U19 WC 2024: भारतीय पेसर की खूनी बाउंसर, बाल-बाल बची बल्लेबाज की आंख

0
U19 WC 2024: भारतीय पेसर की खूनी बाउंसर, बाल-बाल बची बल्लेबाज की आंख

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 259 रन का लक्ष्य रखा.
बांग्लादेश का बल्लेबाज घातक बाउंसर से हुआ जख्मी.

नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत शानदार रही लेकिन कुछ देर बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारत पर फंदा कसा. लेकिन जब बारी आई भारत की गेंदबाजी की तो युवा पेसर नमन तिवारी से एक घातक बाउंसर देखने को मिली, जिससे बल्लेबाज की आंख बाल-बाल बच गई.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नमन तिवारी पारी का दूसरा ओवर करने आए. ओवर का आगाज बेहद खराब रहा. उनकी महज 1 गेंद पर ही बांग्लादेश ने 7 रन बटोर लिए थे. लेकिन इसके बाद तिवारी ने शानदार वापसी की. उन्होंने बांग्लादेशी बैटर रहमान शिबली को एक तेज तर्रार बाउंसर फेंकी जो उनके लिए घातक साबित हुई. बाउंसर गेंद सीधे जाकर हेल्मेट के ऊपरी हिस्से में लगी जिससे उनके आंख के ऊपर खून देखने को मिला. शिबली के जख्मी होने के चलते खेल कुछ देर तक रुका रहा. हालांकि, ट्रीटमेंट मिलने के बाद एक बार फिर शिबली एक्शन में नजर आए.

भारत ने बांग्लादेश को दिया 259 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में आगाज किया. सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा कप्तान उदय सहारन का भी बल्ला बोला. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल आदर्श सिंह का साथ दिया. इन दोनों खिलाड़ियों की बेहतरीन पारियों के चलते टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर 258 रन टांग दिए.

U19 WC में ट्रॉफी.. डेब्यू में शतक, चैंपियन कप्तान के सचिन-विराट भी हुए थे मुरीद, अब वापसी के दरवाजे हो रहे बंद

बांग्लादेश की तरफ से मरूफ मृदा ने कमाल की गेंदबाजी की. इस गेंदबाज अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पंजा खोल दिया. उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी और मुशीर खान समेत भारत के 5 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

Tags: India vs Bangladesh, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here