Home World Vladimir Putin: रूस में इतनी ठंड कि पानी भी जम जाए! फिर बर्फीले पानी में क्‍यों नहाने उतरे पुतिन, जानें

Vladimir Putin: रूस में इतनी ठंड कि पानी भी जम जाए! फिर बर्फीले पानी में क्‍यों नहाने उतरे पुतिन, जानें

0
Vladimir Putin: रूस में इतनी ठंड कि पानी भी जम जाए! फिर बर्फीले पानी में क्‍यों नहाने उतरे पुतिन, जानें

[ad_1]

Epiphany:  यह उनकी परंपरा है. वो अपनी परंपरा से कभी धोखा नहीं करते. यह खास कमेंट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता डिमत्री पेसकोव की है. दरअसल एक वीडियो के सामने आने के बाद उन्होंने इस तरह की टिप्पणी की. दरअसल वीडियो में राष्ट्रपति नंगे शरीर पानी के एक कुंड में उतर रहे हैं और तीन बार बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल की तरह इस वर्ष भी 19 जनवरी को पुतिन ने हाड़ जमा देने वाले ठंड पानी में डुबकी लगाई थी. वैसे यहां बता दें कि जो वीडियो वायरल हुआ है वो साल 2021 का है.

बर्फीले पानी में पुतिन नहाए

राष्ट्रपति पुतिन क्रिश्चियन त्योहार एपिफैनी पर हर साल इस बर्फीले पानी के कुंड में उतरते हैं और नहाते हैं. रूस में इस त्योहार की मान्यता है. आमतौर पर ज्यादातर रूसी नागरिक एपिफैनी पर बर्फीले पानी में नहाते है, ऐसा माना जाता है कि इससे शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं. क्रिश्चियन समाज में धारणा है कि 19 जनवरी के दिन जॉर्डन नदी में इसा मसीह का बैपटिज्म हुआ था. यानी ईसाई दीक्षा हुई थी. एपिफैनी को कट्टर ईसाई तो सेलिब्रेट करते ही हैं. इसके साथ ही वो लोग भी इस खास मौके का हिस्सा बनते हैं जो उतने कट्टर नहीं हैं. 

(यह वीडियो पुराना है जिसे आजकल शेयर किया जा रहा है)

2021 के इस वीडियो से पहले 2018 का एक वीडियो सामने आया था. उस वीडियो में राष्ट्रपति पुतिन बर्फीले पानी से भरे कुंड की तरफ बढ़ रहे थे. हालांकि 2021 के बाद कोई ताजा वीडियो सामने नहीं आया है. इस साल यानी 2024 में पेस्कोव ने यह तो नहीं बताया कि आखिर किस जगह पर राष्ट्रपति पुतिन मे एपिफैनी पर बर्फीले पानी में स्नान किया. या उस समय तापमान कितना था. हालांकि क्रेमलिन पूल के रिपोर्टर ने ट्विटर पर बताया कि मॉस्को से बाहर माइनस 20 डिग्री में वीडियो को शूट किया गया था. इन सबके बीच कुछ ऑब्जर्वर ने इस बात पर नोटिस किया कि पुतिन ने नहाने के वक्त जिस स्विमवियर को पहना था वो उनके प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी के अंडरवियर से मैच कर रहा था.

सार्वजनिक तौर पर कम नजर आते हैं पुतिन

पुतिन लीक से हटकर काम करने के लिए माने जाते रहे हैं. आपने उनकी कई तस्वीरों को देखा होगा जिसमें वो साइबेरिया के इलाके में कभी हॉर्स राइडिंग तो कभी शिकार करते हुए तो मछली पकड़ते दिखे होंगे. हालांकि रूस- यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी उसके बाद उनका पब्लिक अपीयरेंस यानी कि पब्लिक के सामने कम ही आए. इसे लेकर उनके स्वास्थ्य पर भी सवाल उठे कि वो किसी घातक बीमारी का सामना कर रहे है. जिसे क्रेमलिन के अधिकारी छिपाते हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here