Home Sports शोएब मलिक की शादी पर अब सानिया मिर्जा का आया बयान, फैंस से की खास गुजारिश

शोएब मलिक की शादी पर अब सानिया मिर्जा का आया बयान, फैंस से की खास गुजारिश

0
शोएब मलिक की शादी पर अब सानिया मिर्जा का आया बयान, फैंस से की खास गुजारिश

[ad_1]

नई दिल्ली. सानिया मिर्जा के परिवार ने रविवार को भारतीय टेनिस स्टार और शोएब मलिक के अलग होने की पुष्टि की है. शोएब मलिक ने एक दिन पहले ही पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से दूसरे निकाह का ऐलान किया था.

सानिया के परिवार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘सानिया ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है. लेकिन आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है. वह शोएब को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं.’

बयान के अनुसार, ‘उनकी जिंदगी के इस संवेदनशील दौर में हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी गोपनीयता की जरूरत का सम्मान करें.’

बता दें कि 41 साल के शोएब मलिक ने शनिवार को सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. शोएब ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी नई पत्नी के साथ तस्वीरें डालते हुए लिखा, ‘हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है.’

ये भी पढ़ें- शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से कर लिया निकाह, सानिया मिर्जा बोलीं- मुश्किल है तलाक

सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे. सानिया और शोएब की इस ‘हाई प्रोफाइल’ जोड़ी को लेकर दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच काफी दिलचस्पी रहती थी, लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया.

ये भी पढ़ें- सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से ले लिया था ‘ख़ुला’, जानें तलाक से कैसे होता है अलग

उनके संबंधों में दरार की खबरें 2022 से ही आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया. कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो कर दिया था. शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है, जो सानिया के साथ ही रहता है.

शोएब मलिक की शादी पर अब सानिया मिर्जा का आया बयान, तलाक की भी दी जानकारी, फैंस से की खास गुजारिश

37 वर्षीय सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से भी संकेत मिला था कि वह तनाव में थी. करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘जब कोई चीज आपकी शांति को भंग करती है तो उसे जाने दो.’ इसके साथ उन्होंने अपनी फोटो भी लगाई, जिसमें वह शीशे के सामने आंखे बंद करके खड़ी थीं.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik, Triple talaq



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here