Home Breaking News IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, बीसीसीआई ने बताया कारण

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, बीसीसीआई ने बताया कारण

0
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, बीसीसीआई ने बताया कारण

[ad_1]

IND vs ENG Test 2024: Virat Kohli Withdraws From First Two Tests Against England Know Reasons BCCI News

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी को शुरू होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने उनके टीम से बाहर होने की पुष्टि की है।

बीसीसीआई ने बताया कि कोहली निजी कारणों से शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। अभी तक विराट के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन हैदराबाद टेस्ट मैच से पहले एलान हो सकता है। इससे पहले कोहली निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच से भी हट गए थे। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि विराट किस निजी स्थिति से जूझ रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here