Home Sports IND vs ENG: वानखेड़े में सचिन और द्रविड़ को किया था आउट, टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज ने बताया भारत में जीत का फॉर्मूला

IND vs ENG: वानखेड़े में सचिन और द्रविड़ को किया था आउट, टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज ने बताया भारत में जीत का फॉर्मूला

0
IND vs ENG: वानखेड़े में सचिन और द्रविड़ को किया था आउट, टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज ने बताया भारत में जीत का फॉर्मूला

[ad_1]

England Tour of India: दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को सलाह दी कि आगामी टेस्ट सीरीज में स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप का मुकाबला करने का उनका मंत्र फुल लेंथ गेंद डालना और स्टंप पर गेंदबाजी करना होना चाहिए. एलेन डोनाल्ड ने 1996 और 1999-2000 में भारत का दौरा किया था, लेकिन दूसरे दौरे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से पराजित किया था जिसमें डोनाल्ड, शॉन पोलाक, नैन्टी हेवार्ड और जैक कैलिस मौजूद थे.

वानखेड़े में सचिन और द्रविड़ को किया था आउट

एलेन डोनाल्ड ने उस सीरीज के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को आउट किया था. अब वह गेंदबाजी कोच हैं तो डोनाल्ड से पूछा गया कि जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन और अन्य गेंदबाजों के लिए क्या चीज कारगर हो सकती है तो उन्होंने कहा, ‘हैन्सी क्रोन्ये तब कप्तान थे तो हमारी मानसिकता हमेशा अटैक करने की होती थी. कोच (दिवंगत) बॉब वूल्मर को हमसे कहीं ज्यादा भारत में खेलने का अनुभव था.’

दिग्गज ने बताया भारत में जीत का फॉर्मूला

एलेन डोनाल्ड ने SA20 के दौरान बातचीत में कहा, ‘हम हमेशा जिस बारे में बात करते थे वो नई गेंद से पहले 25 से 30 ओवर डालने के बारे में होती थी. फुल लेंथ गेंद, स्टंप पर गेंदबाजी करना और मैदान पर ‘स्ट्रेट’ फील्डिंग अहम होती है. हम जानते थे कि पिच से ज्यादा मदद नहीं होने वाली इसलिए हर गेंद पर स्टंप पर डालना अहम होता और अगर थोड़ी स्विंग है तो सिर्फ इसी चीज पर आपको काम करना होगा.’

दोनों टीमें- 

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान.

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, रेहान अहमद, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट मैच, 25-29 जनवरी, सुबह 9.30 बजे से, हैदराबाद 

दूसरा टेस्ट मैच, 2-6 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, विशाखापत्तनम 

तीसरा टेस्ट मैच, 15-19 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, राजकोट  

चौथा टेस्ट मैच, 23-27 फरवरी, सुबह 9.30 बजे से, रांची

पांचवां टेस्ट मैच, 7-11 मार्च, सुबह 9.30 बजे से, धर्मशाला

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here