Home Breaking News Noida में दिल दहलाने वाली वारदात: चाकू से गोदा… फिर बाइक से बांधकर घसीटा, युवक के साथ बर्बरता का वीडियो

Noida में दिल दहलाने वाली वारदात: चाकू से गोदा… फिर बाइक से बांधकर घसीटा, युवक के साथ बर्बरता का वीडियो

0
Noida में दिल दहलाने वाली वारदात: चाकू से गोदा… फिर बाइक से बांधकर घसीटा, युवक के साथ बर्बरता का वीडियो

[ad_1]

Noida Crime News: Young Man Was Stabbed, Tied To A Bike And Taken For A Ride

युवक को बाइक से बांधकर घसीटते हुए बाइक सवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नोएडा में रंजिश में युवक को चाकू मारकर बाइक में बांधकर बरौला गांव में घुमाया गया। शनिवार रात चाकू मारने वाला दोनों आरोपी घायल युवक को बाइक से घसीटते हुए बरौला चौकी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस चौकी से लेकर गांव तक अफरातफरी मच गई। 

घायल मेहंदी हसन को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अनुज और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। बरौला गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

बरौला निवासी अनुज निजी अस्पताल में काम करता है। उसके चचेरे भाई नितिन का दूध का कारोबार है। शनिवार रात अनुज और नितिन की गांव निवासी मेहंदी हसन से शनिवार रात को कहासुनी हो गई। अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से कई वार कर दिया। चाकू मार दिया और बाइक में बांधकर घसीटता हुआ गांव में घुमाया। 

इसके बाद दोनों मेहंदी हसन को घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। तब तक वहां काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए थे। घायल मेहंदी हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here