Home Breaking News Ramlala Pran Pratishtha: सीएम योगी बोले- मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने की सौगंध खाई थी

Ramlala Pran Pratishtha: सीएम योगी बोले- मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने की सौगंध खाई थी

0
Ramlala Pran Pratishtha: सीएम योगी बोले- मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने की सौगंध खाई थी

[ad_1]

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha CM Yogi Adityanath Speech Main Points Highlights News in Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में आखिर रामलला विराजमान हो गए। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसी बीच रामलला की मूर्ति की बेहद खास तस्वीरें सामने आई हैं। शृंगार युक्त मूर्ति में भगवान के पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं।

भावों को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं: योगी

योगी ने रामलला भगवान की जय बोलने के साथ भारत माता की जय और जैजै सीतारम से भाषण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे, आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here