Home Sports खूंखार बैटर, जिसने भारत के खिलाफ लगाई शतकों की झड़ी, सानिया मिर्जा से रहा रिश्ता…

खूंखार बैटर, जिसने भारत के खिलाफ लगाई शतकों की झड़ी, सानिया मिर्जा से रहा रिश्ता…

0
खूंखार बैटर, जिसने भारत के खिलाफ लगाई शतकों की झड़ी, सानिया मिर्जा से रहा रिश्ता…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ किन बैटर्स ने खूब धमाल मचाया है. अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढ़ेंगे तो लिस्ट में ऐसे बैटर का नाम भी मिलेगा, जो आजकल सानिया मिर्जा की वजह से चर्चा में है. नाम है शोएब मलिक. शोएब मलिक भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने की लिस्ट में शामिल हैं. भारत के खिलाफ उनसे अधिक शतक सिर्फ एक बैटर बना सका है.

क्रिकेटजगत में ऐसे कई बैटर हैं, जिन्हें किसी खास देश के गेंदबाज खूब पसंद आते हैं. जैसे कि विराट कोहली को ही लीजिए. भारत के स्टार बैटर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में 10 शतक लगाए हैं. यह एक देश के खिलाफ शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी है. भारत के खिलाफ सबसे अधिक वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है. जयसूर्या ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 वनडे शतक लगाए हैं.

सलमान बट ने भारत के खिलाफ लगाए 5 शतक
पाकिस्तानी बैटर्स की बात करें तो भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक (वनडे) लगाने के मामले में सलमान बट सबसे आगे हैं. सलमान बट ने भारत के खिलाफ 5 शतक लगाए हैं. भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बैटर्स की लिस्ट में शोएब मलिक का नाम दूसरे नंबर पर है. शोएब मलिक ने भारत के खिलाफ 42 वनडे मैच खेले हैं और इनमें 4 शतक लगाए हैं. मलिक ने इसके अलावा 11 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका भारत के खिलाफ 42 से ज्यादा औसत है, जो वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा माना जाता है.

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से 2010 में निकाह करने वाले शोएब मलिक इन दिनों अपनी तीसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं. पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से ‘खुला’ ले लिया है.

अनवर ने श्रीलंका के खिलाफ लगाए 7 शतक
पाकिस्तान क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बैटर सईद अनवर हैं. सईद अनवर ने श्रीलंका के खिलाफ 7 वनडे शतक लगाए हैं. सलमान बट (5 शतक, विरुद्ध भारत) और बाबर आजम (5 शतक, विरुद्ध वेस्टइंडीज) इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. शोएब मलिक, फखर जमान, मोहम्मद हफीज (4-4 शतक) संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here