Home Sports राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सचिन को मिली 10 नंबर की कुर्सी, ‘वेंकी’ बोले- एक ही नारा एक ही राम, देखें पूरी लिस्ट

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सचिन को मिली 10 नंबर की कुर्सी, ‘वेंकी’ बोले- एक ही नारा एक ही राम, देखें पूरी लिस्ट

0
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सचिन को मिली 10 नंबर की कुर्सी, ‘वेंकी’ बोले- एक ही नारा एक ही राम, देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. अयोध्या के राम मंदिर में आज, 22 जनवरी सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई. इस ऐतिहासिक समारोह में कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी पहुंचे. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद जैसे दिग्गज प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हैं. जब सचिन समारोह में शामिल हुए तो उनका स्वगात खास तरीके से किया गया.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बैठने के लिए 10 नंबर की कुर्सी दी गई. जो उनकी जर्सी का भी नंबर है. शुरुआत में सचिन के जर्सी का नंबर 33 भी था लेकिन बाद में उन्होंने इसे बदलवाकर 10 का कर लिया था. सचिन के अलावा समारोह में अनिल कुंबले भी पहुंचे.

अनिल कुंबले ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा, “यह अद्भुत अवसर है. मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं. यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हम अयोध्या आते रहेंगे. अयोध्या की यह मेरी पहली यात्रा है. मुझे उम्मीद है कि हम भगवान के आशीर्वाद के लिए आते रहेंगे.”

क्या 1 खिलाड़ी के भरोसे है इंग्लैंड? धाकड़ खिलाड़ी के बाहर होने से डरा दिग्गज, कहा- उम्मीदें खत्म…

वेंकटेश प्रसाद ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,” एक ही नारा एक ही नाम..जय श्री राम”

अन्य स्पोर्ट्सपर्सन भी पहुंचे:

पूर्व महिला कप्तान मिताली राज ने कहा,”मुझे लगता है कि जब कोई किसी धार्मिक स्थान पर होता है तो उसे क्या महसूस होता है… हम सभी बहुत लंबे समय से यह चाहते थे और मुझे लगता है कि इस बड़े अवसर पर यहां आना मेरे लिए अच्छा है.”

Tags: Anil Kumble, Ram Mandir, Sachin tendulkar, Venkatesh prasad



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here