Home Sports विराट कोहली 100 शतक लगाएं… सचिन को गोल्डन डक पर लौटाने वाले पाकिस्तानी दिग्गज की ख्वाहिश

विराट कोहली 100 शतक लगाएं… सचिन को गोल्डन डक पर लौटाने वाले पाकिस्तानी दिग्गज की ख्वाहिश

0
विराट कोहली 100 शतक लगाएं… सचिन को गोल्डन डक पर लौटाने वाले पाकिस्तानी दिग्गज की ख्वाहिश

[ad_1]

नई दिल्ली. मॉडर्न क्रिकेट में कई बदलाव हो रहे हैं. पहले के मुकाबले अब कई सारी टी20 लीग्स खेली जा रही है. कई क्रिकेटर तो देश की जगह टी20 लीग को प्राथमिकता देते हैं. शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा, ‘आज की पीढ़ी 2-3 घंटे के खेल में बंध कर रह गई है. मैं चाहता हूं कि यह खेल कुछ क्षेत्रों के बजाय पूरे विश्व स्तर पर हो.’

पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “हमें प्राथमिकताएं देखनी होंगी. खिलाड़ियों को अब अपनी राष्ट्रीय टीम और लीग शेड्यूल के अनुसार अपने साल की योजना बनानी होगी. खिलाड़ियों के लिए अपने करियर को मैनेज करना मुश्किल है क्योंकि वे बहुत अधिक टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं.”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सचिन को मिली 10 नंबर की कुर्सी, ‘वेंकी’ बोले- एक ही नारा एक ही राम, देखें पूरी लिस्ट

अख्तर ने आगे कहा, “लेकिन यह आगे बढ़ने का रास्ता है. ज्यादातर फैंस क्रिकेट भी अब सबसे छोटे प्रारूप की मांग कर रहे हैं. आज की पीढ़ियों ने क्रिकेट देखने की सीमा को 1-2 घंटे कम कर दिया है. जैसा कि मैंने कहा, प्राथमिकताएं हैं जो बदल गई हैं. लेकिन मुझे खुशी है कि क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है. मैं चाहता हूं कि यह खेल कुछ क्षेत्रों के बजाय पूरे विश्व स्तर पर हो.”

विराट-जड्डू पहुंचे, फिर रोहित शर्मा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए

विराट को बताया इस सदी का बेहतर बल्लेबाज
अख्तर ने आगे कहा, ” विराट हमारे समय में भी अभी के मुकाबले उस समय भी उतने ही रन बनाते. जितने अब तक उन्होंने बनाए हैं. लेकिन उस दौर में वसीम अकरम को खेलना आसान नहीं होता. विराट विराट हैं. वह इस सदी के महान बल्लेबाज हैं. हम इस दौर और उस दौर को कंपेयर नहीं कर सकते हैं. मैं चाहता हूं कि वे 100 शतक लगाएं.”

यह इत्तफाक है कि जो शोएब अख्तर भारतीय स्टार विराट कोहली के 100 शतक की ख्वाहिश जता रहे हैं. वही अख्तर 100 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बैटर सचिन तेंदुलकर को गोल्डन डक का स्वाद चखा चुके हैं. शोएब अख्तर ने कोलकाता टेस्ट में सचिन तेंदुलकर को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया था.

Tags: Pakistani cricketer, Shoaib Akhtar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here