[ad_1]
नई दिल्ली. अयोध्या के राम मंदिर में आज, 22 जनवरी सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई. इस ऐतिहासिक समारोह में कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी पहुंचे. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हैं. रोहित शर्मा को भी इसके लिए न्योता दिया गया था लेकिन वह नहीं पहुंच पाए. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.
दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए 22 जनवरी को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. रोहित शर्मा ने 21 जनवरी का नेट सेशन मिस कर दिया था. इसी वजह से वह प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद जा रहे हैं. पीटीआई के अनुसार 20 जनवरी को उन्हें प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए आमंत्रित किया गया था.
कैसे शुरू हुई थी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लवस्टोरी, पहली बार कहां मिले? किसने की थी पहल…
रवींद्र जडेजा और विराट कोहली भी 25 जनवरी से होने वाले टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे. उन्होंने एक प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था. इसलिए वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. वहीं, पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद भी समारोह में शामिल हुए.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान.
.
Tags: India Vs England, Ram Mandir, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 22, 2024, 14:03 IST
[ad_2]
Source link