[ad_1]
ICC T20 Team of the Year : भारत के ‘मिस्टर-360 डिग्री’ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना गया है. टीम में उनके अलावा 3 और भारतीय शामिल हैं. इनमें यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह का नाम हैं. वहीं, आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.
लगातार दूसरे साल टीम में सूर्या
सूर्यकुमार को लगातार दूसरे वर्ष की पुरुष टी20 टीम में नॉमिनेट किया गया. इसके साथ ही वह साल के बेस्ट टी20 पुरुष क्रिकेटर की दौड़ में भी शामिल हैं. 2023 की उनकी पहली पारी श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 7 रन थी. उन्होंने अगले दो मैचों में 51 (36) और नाबाद 112 (51) के स्कोर के साथ वापसी की.
[ad_2]
Source link