Home Sports Ind vs Eng: टीम इंडिया पर हावी रहा है इंग्लैंड, आंकड़े देख शर्मा जाएंगे रोहित, 131 मैचों में सिर्फ…

Ind vs Eng: टीम इंडिया पर हावी रहा है इंग्लैंड, आंकड़े देख शर्मा जाएंगे रोहित, 131 मैचों में सिर्फ…

0
Ind vs Eng: टीम इंडिया पर हावी रहा है इंग्लैंड, आंकड़े देख शर्मा जाएंगे रोहित, 131 मैचों में सिर्फ…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत-इंग्लैंड (India vs England) टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. कौन सी टीम सीरीज में बाजी मारेगी ये देखना दिलचस्प होगा. लेकिन आंकड़ों के अनुसार देखें तो भारतीय टीम इंग्लैंड से काफी पीछे है. आइए जानते हैं अब तक दोनों टीमें कितनी बार भिड़ी हैं और किस टीम ने कितने मुकाबले जीते हैं.

भारत और इंग्लैंड की टीमें टेस्ट फॉर्मेट में अब तक 131 मुकाबलों में आमने-सामने आई हैं. इन 131 मैचों में से भारत ने 31 जीते हैं जबकि इंग्लैंड की टीम 50 मौकों पर विजयी हुई है. जबकि 50 मैच ड्रॉ पर ख़त्म हुए हैं. दोनों टीमों के बीच जीत हार का अंतर काफी ज्यादा है. ऐसे में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत होगी.

IND vs ENG Test: इगो से खेलना इंग्लैंड को कहीं भारी ना पड़ जाए! अंग्रेजों का कचूमर बनाना जानता है यह खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड की टीमें आखिरी बार साल 2022 में आमने सामने आई थी. वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी. सिर्फ पहले मैच ड्रॉ रहा थी. वहीं, दूसरे और चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. इंग्लैंड ने तीसरा और पांचवा टेस्ट जीता था.

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने किया हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी को स्क्वॉड में किया शामिल

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें:

पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान.

इंग्लैंड की टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डेन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड

Tags: Ben stokes, India Vs England, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here